HomePunjabमहिला उद्यमिता दिवस: पंजाब में गूंजा 'सशक्त औरत, मजबूत औरत' का नारा,...

महिला उद्यमिता दिवस: पंजाब में गूंजा ‘सशक्त औरत, मजबूत औरत’ का नारा, सफल महिलाओं को मिला सम्मान

पंजाब: महिला उद्यमिता दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य भर में ‘महिला सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन कर महिला शक्ति का जश्न मनाया। “सशक्त औरत, मजबूत औरत” की थीम पर आयोजित इन समारोहों में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया, जहां उनके नेतृत्व और उद्यमशीलता को सराहा गया। मुख्य राज्य स्तरीय समारोह मोगा में हुआ, जिसमें ‘आप’ पंजाब महिला विंग की प्रधान और विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने समाज और अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी सफलता की इबारत लिखने वाली ये महिलाएं प्रेरणा का स्रोत हैं।

डॉ. अरोड़ा ने इस अवसर पर सरकार की उन योजनाओं का भी जिक्र किया जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार के लिए महिला सशक्तिकरण महज एक नारा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत है। मोगा के अलावा लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट और मोहाली जैसे जिलों में भी सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। डॉ. अरोड़ा ने भरोसा दिलाया कि सरकार महिलाओं को तकनीकी और वित्तीय सहायता देकर उन्हें और मजबूत बनाएगी, ताकि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments