HomePunjabमां बूढ़ी दादी को जानवरों की तरह पीटती रही, बेटा बनाता रहा...

मां बूढ़ी दादी को जानवरों की तरह पीटती रही, बेटा बनाता रहा VIDEO, गुरदासपुर की घटना से दहला पंजाब

वायरल हो रहे वीडियो में, जो गुरदासपुर के गांव कोठे का बताया जा रहा है, बहू अपनी सास के बाल पकड़कर बेरहमी से झिंझोड़ रही है। जब बेबस सास अपना बचाव करने की कोशिश करती है, तो बहू उसे “कुत्ती” कहकर गालियां देती है और स्टील के गिलास से उसके सिर पर वार करती है। बुजुर्ग दर्द से कराहती है, उसकी सांसें हांफने लगती हैं, लेकिन बहू का दिल नहीं पसीजता। वह फिर उठकर सास का गला दबाने की कोशिश करती है और उसके गालों पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारती है।

इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक पहलू सास का पोता है। वह वीडियो बनाते हुए अपनी मां से कहता तो है कि “बस करो, मत मारो,” लेकिन वह अपनी जगह से हिलकर अपनी दादी को बचाने की एक कोशिश तक नहीं करता। वह बस एक तमाशबीन की तरह अपनी मां की हैवानियत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता रहता है, जिससे इस पूरी घटना पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वीडियो वायरल होने और मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद जब मीडिया ने परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि उनके बीच समझौता हो चुका है और वे इस पर कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब उन्होंने पीड़िता से संपर्क किया तो बूढ़ी सास ने भी अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

तिब्बड़ पुलिस थाने के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत न मिलने के बावजूद, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो को बतौर सबूत जांच में शामिल किया जाएगा, लेकिन फिलहाल आरोपी बहू और पोते पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments