HomeHaryanaमामूली विवाद और बड़ी वारदात: मुर्गियां चोरी होने के शक में भतीजे...

मामूली विवाद और बड़ी वारदात: मुर्गियां चोरी होने के शक में भतीजे ने ले ली चाची की जान

Haryana Desk: जींद के गांव रायचंदवाला में मुर्गी चोरी के मामूली शक ने एक खौफनाक वारदात का रूप ले लिया। महज 20 साल के एक युवक ने अपनी ही 40 वर्षीय चाची की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी भतीजे अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाद की शुरुआत करीब 20-25 दिन पहले हुई थी, जब आरोपी के पिता अजमेर की कुछ मुर्गियां चोरी हो गई थीं। अजमेर को शक था कि ये मुर्गियां उसके छोटे भाई की पत्नी रेशमा ने चुराई हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था, जो आखिरकार इस हिंसक घटना में तब्दील हो गया।

मृतका रेशमा की कहानी भी संघर्षपूर्ण रही थी। उन्होंने 14 साल पहले अशोक के साथ प्रेम विवाह किया था और पति की मृत्यु के बाद अपने दो बेटों, 12 वर्षीय युवराज और 8 वर्षीय हनुमान के साथ गांव में ही रह रही थीं। 18 मार्च की रात करीब 8 बजे, जब वह अपने घर पर थीं, तभी भतीजा अजय हाथ में चाकू लेकर घर में दाखिल हुआ और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

शोर सुनकर जब रेशमा की सास मौके पर पहुंचीं, तो उन्होंने अजय को अपनी चाची के पेट और छाती पर वार करते देखा। खून से लथपथ रेशमा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस की ‘सीन ऑफ क्राइम’ टीम ने घटनास्थल से खून से सना चाकू और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments