HomePunjab'मैं मनकीरत औलख बोल रहा हूं...', पंजाबी सिंगर के नाम पर Pak...

‘मैं मनकीरत औलख बोल रहा हूं…’, पंजाबी सिंगर के नाम पर Pak से आ रहे कॉल, 10 लाख का लालच देकर ऐसे लूट रहे खून-पसीने की कमाई

जालंधर: मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े और ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठग सिंगर के नाम का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए खुद मनकीरत औलख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस और आम जनता को सतर्क किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे कुछ जालसाज उनके और उनकी टीम के नाम पर लोगों को फोन कर रहे हैं और उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लूटने की कोशिश कर रहे हैं।

ठगों की इस चालबाजी का खुलासा करते हुए सिंगर ने बताया कि लोगों को मुख्य रूप से पाकिस्तान के नंबरों से कॉल आ रहे हैं। फोन करने वाला शख्स बेहद आत्मविश्वास के साथ खुद को मनकीरत औलख या उनकी टीम का खास सदस्य बताता है। ये शातिर ठग खासकर उन गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं, जो आसानी से झांसे में आ जाएं। फोन पर पहले वे लोगों से मीठी-मीठी बातें कर उनका पूरा भरोसा जीतते हैं और फिर उन्हें 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दिलवाने का बड़ा लालच देते हैं। जाल में फंसने के बाद मदद की इस प्रकिया को आगे बढ़ाने या रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों से पैसों की डिमांड की जाती है।

मदद मिलने की आस में कई मासूम लोग इन ठगों की बातों में आकर दो, पांच या दस हजार रुपये तक आसानी से ट्रांसफर कर देते हैं। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में तो ठग लोगों से उनके फोन पर आया ओटीपी (OTP) भी मांग लेते हैं, जिससे पलक झपकते ही पूरा बैंक खाता खाली हो सकता है। इस स्थिति को देखते हुए मनकीरत औलख ने हाथ जोड़कर अपने प्रशंसकों से अपील की है कि किसी भी हालत में अपना ओटीपी किसी अनजान शख्स को न दें और न ही किसी अनजान नंबर पर पैसा भेजें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि असली मनकीरत औलख या उनकी टीम कभी भी इस तरह किसी से पैसे की मांग नहीं करती है। सिंगर ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि ऐसा कोई भी संदिग्ध कॉल या मैसेज आने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और बिना देरी किए पुलिस या साइबर क्राइम विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराएं ताकि इन धोखेबाजों पर नकेल कसी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments