HomeSportsमोहम्मद शमी के भाई पर गंभीर आरोप, शादी का वादा कर यौन...

मोहम्मद शमी के भाई पर गंभीर आरोप, शादी का वादा कर यौन शोषण का दावा

लखनऊ। क्रिकेटर मुहम्मद शमी के भाई मो. कैफ पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में आशियाना पुलिस ने रविवार देर रात मो. कैफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आशियाना निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में वह एनसीआर में रहती थी। पति से तलाक के बाद वह अपने बेटे के साथ जीवनयापन कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मो. कैफ से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में उनका मिलना-जुलना बढ़ गया।

महिला का आरोप है कि कैफ ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया था। शिकायत के मुताबिक, 9 सितंबर 2023 को कैफ के कहने पर वह कोलकाता गई थी, जहां एक होटल में उसके साथ कथित तौर पर यौन शोषण किया गया।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में वह एक एयरलाइंस कंपनी में केबिन क्रू के तौर पर काम कर रही थी। आरोप है कि कैफ को उसकी नौकरी पसंद नहीं थी और उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया गया। महिला का दावा है कि वर्ष 2026 में उसने नौकरी भी छोड़ दी।

महिला ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में आईपीएल नीलामी के बाद कैफ ने उससे शादी करने का वादा किया था। हालांकि, नीलामी खत्म होने के बाद भी उसने शादी नहीं की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो कैफ ने उसे बातचीत के लिए बुलाया।

शिकायत के मुताबिक, इस दौरान कैफ के परिवार के कुछ लोग भी वहां मौजूद थे। महिला का आरोप है कि परिवार के लोगों ने उसे धमकी दी और शादी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments