HomeEntertainmentरक्षाबंधन एड में कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई थीं कृति सेनन, अब...

रक्षाबंधन एड में कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई थीं कृति सेनन, अब बोलीं- मेरी चोली प्राइम-टाइम डिबेट बन गई

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन कुछ समय पहले एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गई थीं। विज्ञापन में उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। मामला इतना बढ़ गया था कि उनके कपड़ों को लेकर टीवी चैनलों पर भी बहस होने लगी थी। अब कृति सेनन ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है।

‘मुझे यकीन नहीं हुआ कि मेरी चोली पर बहस हो रही है’

कृति सेनन हाल ही में करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट वुमन वांट’ सीजन 6 में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन एड से जुड़े विवाद का जिक्र किया।

करीना से बातचीत में कृति ने कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनके कपड़े प्राइम-टाइम न्यूज का मुद्दा बन जाएंगे। उन्होंने कहा, “मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था… जब मेरी चोली प्राइम-टाइम न्यूज पर 6 लोगों के पैनल डिस्कशन का टॉपिक बन गई थी।”

कृति की बात पर करीना कपूर ने भी सहमति जताते हुए कहा, “मुझे पता है।”

क्या था कृति सेनन के रक्षाबंधन एड का विवाद?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब जीवा ने रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन वाला विज्ञापन जारी किया। एड में कृति इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का डीप-नेक ब्रालेट पहना था।

विज्ञापन में कृति अपने भाई और पेट डॉग को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाती दिखाई दी थीं। एड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके पहनावे पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि पारंपरिक त्योहार से जुड़े विज्ञापन में इस तरह का पहनावा उचित नहीं था।

कुछ लोगों ने विज्ञापन में रक्षाबंधन को दिखाने के तरीके पर भी सवाल उठाए। खास तौर पर पारंपरिक तत्वों की कमी और पेट को शामिल किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

एक्ट्रेस और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने भी उस समय कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन की आलोचना की थी।

कृति ने पूछा- महिलाओं के कपड़ों से ही क्यों तय होता है सम्मान?

विवाद के बाद कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि आखिर महिलाओं को आज भी उनके कपड़ों के आधार पर क्यों जज किया जाता है।

कृति ने लिखा था कि समय के साथ एथनिक फैशन में काफी बदलाव आया है, लेकिन फिर भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को उसके कपड़ों से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपराएं इंसान के दिल में होती हैं, कपड़ों की नेकलाइन में नहीं।

विक्टिम ब्लेमिंग पर भी कृति ने उठाई आवाज

कृति सेनन ने इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा और बेटियों के लिए बेहतर समाज की जरूरत को लेकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कुछ दिनों बाद उन्होंने विक्टिम-ब्लेमिंग यानी पीड़ित को ही दोष देने की मानसिकता पर भी सवाल उठाया।

अपने एक पोस्ट में उन्होंने कपड़ों को लेकर समाज की सोच पर तंज कसते हुए लिखा था, “‘क्या यह मेरी गलती थी?’ छोटी स्कर्ट ने पूछा। ‘नहीं, मेरे साथ भी ऐसा हुआ था,’ बुर्के ने जवाब दिया…”

कृति के इन बयानों से साफ है कि वह महिलाओं के पहनावे को लेकर होने वाली सामाजिक बहस और उन्हें कपड़ों के आधार पर जज किए जाने के खिलाफ अपनी राय खुलकर रखती रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments