HomePunjabराजेश प्रसाद बने चंडीगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी, इससे पहले जम्मू-कश्मीर में...

राजेश प्रसाद बने चंडीगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी, इससे पहले जम्मू-कश्मीर में दे चुके हैं सेवाएं

चंडीगढ़: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एच राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ का नया मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर में इसी पद पर कार्यरत थे। उन्होंने राजीव वर्मा की जगह ली है, जो AFMUT कैडर के 1992 बैच के अधिकारी हैं।

राजीव वर्मा का तबादला हाल ही में दिल्ली कर दिया गया था। रविवार को उनके तबादले का आधिकारिक आदेश जारी किया गया, जिसके बाद शाम 4:30 बजे उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से एक बैठक भी हुई। उसी दिन केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजीव वर्मा को जनवरी 2024 में चंडीगढ़ प्रशासन में सलाहकार बनाया गया था। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें चंडीगढ़ का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है कि उनका रिटायरमेंट अगले साल होने वाला है। एच राजेश प्रसाद के नियुक्त होने के साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन में एक नई प्रशासनिक पारी की शुरुआत हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments