HomePunjabराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जालंधर में 9 स्थानों पर मनाया 100वां स्थापना...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जालंधर में 9 स्थानों पर मनाया 100वां स्थापना दिवस

जालंधर: अधर्म पर धर्म की विजय के पर्व विजयदशमी पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना सौवां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके जालंधर महानगर में 9 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोबिन्द नगर की ओर से एसडी कालेज में आयोजित समारोह को संघ के अखिल भारतीय सह-व्यवस्था प्रमुख विजय कुमार ने सम्बोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि समाज की संगठित शक्ति से ही भारत का पुनोत्र्थान सम्भव है। श्री गुरु तेगबहादुर जी के आने वाले 350वें बलिदान दिवस पर उनका पुण्यस्मरण करते हुए संघ अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि गुरुजी ने अपने जीवन का बलिदान दे मानवाधिकारों व मानवीय मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने संदेश दिया कि दुनिया में हर धर्म सम्मानित है और किसी को धर्म के आधार पर दूसरों पर अत्याचार करने, किसी को धर्म बदलने के लिए विवश करने का अधिकार नहीं है। इस मौके महानगर के संघचालक विजय गुलाटी और गोविंद नगर के संघचालक रमन शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे। समारोह में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल से स्वामी सज्जनानन्द जी बतौर अध्यक्ष व समाजसेवी स. इकबाल सिंह अरनेजा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

जेसी रिसॉर्ट्स चौगिट्टी प्रांगण में हुए श्रीराम नगर के समारोह के दौरान मुख्यातिथि स. हरजीत सिंह चट्ठा और मुख्यवक्ता विद्या भारती पंजाब के संगठन मंत्री राजिन्द्र चट्ठा ने विधिवत शस्त्र पूजन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए चट्ठा ने कहा कि ‘स्व’ बोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य निर्वहन, समरसता व आदर्श परिवार प्रणाली से ही भारत का समग्र विकास होगा। किसी भी राष्ट्र के निर्माण व उत्थान के लिए वहां के नागरिकों का चरित्रवान व देशभक्ति के गुणों से परिपूर्ण होना आवश्यक है। संघ चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण की कार्यपद्धति को लेकर राष्ट्र के परमवैभव के लिए काम कर रहा है। संघ द्वारा दिए गए पंच परिवर्तनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘स्व’ के बोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य निर्वहन, समरसता व आदर्श परिवार प्रणाली आदि पांच बिन्दुओं पर चल कर हम अपने देश का उत्थान कर सकते हैं।

संघ के महानगर संघचालक विजय गुलाटी ने बताया कि महानगर में संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम 2 से 12 अक्तूबर के बीच 22 स्थानों पर किए जाएंगे। आज दो अक्तूबर को महानगर के 9 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उक्त नगरों के अतिरिक्त रेडिसन पार्क में हुए सुभाष नगर के कार्यक्रम में अध्यक्ष स. अमरीक सिंह, मुख्यातिथि एसके कालिया और मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-प्रान्त बौद्धिक प्रम्मुख गौरव रहे। गीता मन्दिर में जालन्धर कुञ्ज नगर के कार्यक्रम में छज्जूराम जलोटा अध्यक्ष और कण्व गुप्ता मुख्यातिथि रहे। विश्वकर्मा नगर के लब्बूराम दोआबा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में श्री सोहनलाल सेठ अध्यक्ष और श्री विपिन कुमार ठाकुर मुख्यातिथि और मुख्यवक्ता संघ के महानगर प्रचारक श्री भानु रहे। अर्बन इस्टेट के गीता मन्दिर में दयानन्द नगर के कार्यक्रम में श्री राजेश अग्रवाल अध्यक्ष, श्री विमल जैन मुख्यातिथि और विभाग कालेज विद्यार्थी प्रम्मुख डॉ. संजीव शर्मा मुख्य वक्ता रहे। लाजपत नगर के डीएवी स्कूल में कबीर नगर के हुए कार्यक्रम में श्रीमती अनिता नन्दा अध्यक्ष, श्री धनीराम गुप्ता मुख्यातिथि और महानगर प्रचारक भानु मुख्यवक्ता रहे। इसी तरह विद्या धाम में गुरु नानक नगर के आयोजित कार्यक्रम में विनोद कुमार कन्नौजिया अध्यक्ष, पवन सिंगला मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय कुमार रहे। श्री गुरु तेगबहादुर नगर के माता गुजरी पार्क में आयोजित समारोह को पंजाब प्रान्त गौ-सेवा प्रम्मुख श्री चन्द्रकान्त ने सम्बोधित किया। 9 स्थानों पर हुए इन कार्यक्रमों में पूर्ण गणवेश में 1750 स्वयंसेवकों सहित 3050 नागरिक बन्धु/भगिनियों ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments