HomePunjabरोडवेज की हड़ताल खत्म: सरकार और यूनियन में बनी सहमति, बहाल होंगे...

रोडवेज की हड़ताल खत्म: सरकार और यूनियन में बनी सहमति, बहाल होंगे निलंबित कर्मचारी

चंडीगढ़: पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पट्टी (तरन तारन) में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के साथ हुई एक बैठक में कर्मचारी यूनियनों की मांगों पर सहमति बन गई। बैठक के बाद मंत्री ने ऐलान किया कि जिन कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान निलंबित किया गया था, उन्हें तुरंत बहाल किया जाएगा और उनकी अन्य जायज मांगों का भी जल्द समाधान निकाला जाएगा।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि नई बसों की खरीद और डिपो स्तर पर प्रशासनिक मामलों में यूनियनें बेवजह दखल नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन जनता के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। भुल्लर ने ड्राइवरों और कंडक्टरों से अपील की कि वे स्कूल-कॉलेज के छात्रों का विशेष ध्यान रखें। इस सहमति के साथ ही राज्य भर में सरकारी बस सेवा फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments