HomePunjabविजिलेंस का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया...

विजिलेंस का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया बटाला निगम कमिश्नर

बटाला: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बटाला नगर निगम के कमिश्नर-कम-एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी अधिकारी की तलाशी लेने पर उसके पास से 13.50 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद हुई, जिसका वह कोई संतोषजनक हिसाब नहीं दे पाया। यह कार्रवाई गुरदासपुर विजिलेंस यूनिट ने एक शिकायतकर्ता की सूचना पर की, जो बटाला का रहने वाला है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने नगर निगम में सड़क मरम्मत और अन्य कामों के बिल पास करवाने थे, जिनकी कुल बकाया राशि लगभग 5.5 लाख रुपये थी। कमिश्नर ने बिल पास करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी, जबकि एसडीओ ने भी 9 प्रतिशत कमीशन मांगा था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस से संपर्क किया। विजिलेंस ने जाल बिछाकर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कमिश्नर को रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments