HomeEntertainment'शक्तिमान' पर मुकेश खन्ना का बड़ा फैसला, करोड़ों का चेक रोका; रणवीर...

‘शक्तिमान’ पर मुकेश खन्ना का बड़ा फैसला, करोड़ों का चेक रोका; रणवीर सिंह की कास्टिंग पर भी जताई आपत्ति

मुंबई: टीवी के चर्चित सुपरहीरोशक्तिमानपर बनने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर अभिनेता मुकेश खन्ना ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि फिल्म को लेकर अपने सिद्धांतों औरशक्तिमानकी छवि से किसी भी तरह का समझौता करने के बजाय उन्होंने फिल्म से जुड़ा दूसरा चेक तक रोक दिया है। मुकेश खन्ना का कहना है कि उन्हें भले ही करोड़ों रुपये का नुकसान क्योंउठाना पड़े, लेकिन वह किरदार की मूल पहचान के साथ समझौता नहीं करेंगे।

 

मुकेश खन्ना के मुताबिक, फिल्म के निर्माता सुपरहीरो के लिए अभिनेता के चयन को लेकर अपनी पसंद थोपना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने अपनी असहमति जाहिर की। खास तौर पर फिल्म में रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ के रोल में कास्ट किए जाने को लेकर मुकेश खन्ना ने कड़ा ऐतराज जताया है।

‘रणवीर खिलजी बन सकते हैं, शक्तिमान नहीं’

एक हालिया इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए भी कहा कि वह ‘शक्तिमान’ के किरदार के लिए सही विकल्प नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि रणवीर ‘धुरंधर’, ‘गली बॉय’ या ‘खिलजी’ जैसे किरदारों में बेहतरीन नजर आ सकते हैं, लेकिन ‘शक्तिमान’ के लिए उन्हें सही चेहरा और व्यक्तित्व चाहिए। मुकेश के मुताबिक, रणवीर के चेहरे पर शरारती और चालाक भाव नजर आते हैं, जबकि ‘शक्तिमान’ की छवि बेहद सकारात्मक और गंभीर होनी चाहिए।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति रणवीर के अभिनय को लेकर नहीं है। उनका कहना है कि रणवीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं, लेकिन ‘शक्तिमान’ का किरदार उनके लिए सही नहीं है।

तीन घंटे तक मुकेश को मनाते रहे रणवीर

मुकेश खन्ना ने यह भी खुलासा किया कि रणवीर सिंह ‘शक्तिमान’ का किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित थे। उन्होंने बताया कि रणवीर उन्हें मनाने के लिए करीब तीन घंटे तक उनके साथ बैठे रहे।

मुकेश के अनुसार, रणवीर ने जब उन्हें पूरी कहानी सुनाई तो वह फर्श पर बैठ गए थे। बाद में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा भी इस बातचीत का हिस्सा बने। मुकेश ने रणवीर की ऊर्जा की तारीफ करते हुए कहा कि देव आनंद के बाद उन्होंने किसी अभिनेता में इतनी जबरदस्त ऊर्जा नहीं देखी।

इसके बावजूद मुकेश को लगा कि रणवीर इस सुपरहीरो के किरदार के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसलिए उन्होंने उन्हें इस भूमिका के लिए मना कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि रणवीर को मना करने का उन्हें अफसोस हुआ।

‘मेरे लिए सिद्धांतों से बड़ा पैसा नहीं’

मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्होंने फिल्म से जुड़ा दूसरा चेक लेने से भी इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक रूप से उनका यह फैसला भले ही नुकसान वाला हो, लेकिन उनके लिए ‘शक्तिमान’ की छवि और उनके सिद्धांत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि उनके दफ्तर के लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि पहले चेक ले लें और बाद में विवाद को लेकर लड़ाई जारी रखी जा सकती है। लेकिन मुकेश ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।

उनके मुताबिक, अगर उन्होंने पैसा स्वीकार कर लिया और बाद में फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया तो स्थिति और जटिल हो सकती थी। इसलिए उन्होंने दूसरा चेक मिलने से पहले ही सौदा रोकने का फैसला किया।

मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद ‘शक्तिमान’ फिल्म और रणवीर सिंह की संभावित कास्टिंग को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments