HomePunjabशहीद बाबा जीवन सिंह जी को मान सरकार का नमन, बाबा बकाला...

शहीद बाबा जीवन सिंह जी को मान सरकार का नमन, बाबा बकाला साहिब ITI का नाम भाई जैता जी के नाम पर होगा

चंडीगढ़/अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा बाबा बकाला साहिब में शहीद बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) की याद में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के मुख्य मेहमान हरभजन सिंह ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब ने संबोधन करते हुए कहा कि सरकारी आई.टी.आई. बाबा बकाला साहिब का नाम भाई जैता जी के नाम पर रखा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने समागम में बड़ी संख्या में आई संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी के स्मारक पर विधान सभा का सत्र हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़े गौरव की बात है कि मान सरकार द्वारा 21 करोड़ रुपये की लागत से भाई जैता जी का स्मारक बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि भाई जैता जी एकमात्र सिख थे जिनके दो नाम दो गुरु साहिब ने रखे, पहला नाम भाई जैता गुरु तेग बहादुर जी ने रखा और दूसरा नाम अमृत छकाने के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जीवन सिंह रखा। श्री ई.टी.ओ. ने भाई जैता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन् 1675 ई. में नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के बाद भाई जैता जी जब गुरु साहिब जी का शीश लेकर श्री कीरतपुर साहिब पहुंचे तो श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जैता को सीने से लगा कर ‘रंगरेटा गुरु का बेटा’ का खिताब दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नौजवान पीढ़ी को सही रास्ता दिखाने के लिए गुरु साहिबानों द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवा रही है और इसके लिए राज्य भर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित अनेकों समागम करवाए गए हैं ताकि हमारी नौजवान पीढ़ी अपने गुरु की कुर्बानी से अवगत हो सके।

समागम से पहले ई.टी.ओ. कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के गुरुद्वारे में नतमस्तक भी हुए। समागम के अंत में क्षेत्र के विधायक दलबीर सिंह टौंग द्वारा कैबिनेट मंत्री को भाई जैता जी की तस्वीर देकर सम्मानित भी किया गया।

समागम को संबोधित करते हुए क्षेत्र विधायक बाबा बकाला साहिब ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने भाई जैता जी का राज्य स्तरीय समागम बाबा बकाला साहिब में मनवाया है। उन्होंने संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गुरुओं ने शहादत देकर धर्म की रक्षा की है। टौंग ने कहा कि भाई जैता जी जैसी शहीदी इतिहास में कहीं भी नहीं मिल सकती। उन्होंने बताया कि भाई जैता जी बचपन से ही पढ़ाई में बहुत माहिर थे। उन्होंने फारसी, उर्दू और संस्कृत जैसी भाषाओं के विद्वान होने के साथ-साथ बहुत अच्छे कवि भी थे। इसके उपरांत विधायक टौंग को भी डिप्टी कमिश्नर अमृतसर द्वारा सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments