HomePunjabसफाई कर्मियों की मांगें मंजूर: मान सरकार का बड़ा तोहफा, 1 अगस्त...

सफाई कर्मियों की मांगें मंजूर: मान सरकार का बड़ा तोहफा, 1 अगस्त से लागू होगा बढ़ा हुआ वेतन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के सफाई सेवकों और सीवरमैनों को बड़ी राहत देते हुए 5 साल की सेवा पूरी कर चुके अनुबंधित (कंट्रैक्ट) कर्मचारियों को पक्का (नियमित) करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस प्रस्ताव को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस फैसले की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री बैंस ने बताया कि सफाई कर्मियों से जुड़े अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है और कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन की दरें 1 अगस्त से लागू कर दी जाएंगी।

पक्का करने और कंट्रैक्ट पर लाने की प्रक्रिया

स्थानीय निकाय मंत्री ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी नगर निकायों को अपने सदन की बैठक में प्रस्ताव पास कर जल्द से जल्द स्थानीय निकाय विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग से तुरंत मंजूरी दी जाएगी। इस फैसले का लाभ 5 साल पूरे कर चुके अनुबंधित कर्मियों के साथ-साथ वर्ष 2021 में भर्ती किए गए कर्मचारियों को भी मिलेगा। जिन सफाई सेवकों और सीवरमैनों ने आउटसोर्स पर 3 साल की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें अब ठेकेदारी प्रथा से निकालकर सीधे विभाग के अनुबंध (कंट्रैक्ट) पर लाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कर्मचारी यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील

सफाई कर्मी यूनियनों के साथ हुई बैठक के बाद मंत्री बैंस ने बताया कि अधिकतर यूनियनों ने सरकार के इस सकारात्मक कदम के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने बाकी बची यूनियनों से भी जनहित में हड़ताल खत्म करने की अपील की है, ताकि मानसून के इस सीजन में आम जनता को जलभराव या गंदगी के कारण किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments