HomePunjabसमराला में AAP को बड़ा समर्थन, सैकड़ों युवाओं ने अकाली दल छोड़...

समराला में AAP को बड़ा समर्थन, सैकड़ों युवाओं ने अकाली दल छोड़ थामा ‘आप’ का दामन

समराला। हलका समराला के आसपास के गांवों में आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान हलका विधायक की मौजूदगी में युवाओं का पार्टी में औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया।

इस मौके पर हलका विधायक जगतार सिंह दियालपुरा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गांवों में बनाए गए खेल मैदानों के अब सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि गांव हेडों ढाहे में बनाए गए खेल मैदान में तैयारी करने वाले 35 युवाओं में से 28 का सेना में चयन हुआ है। इसी तरह गांव मानकी के खेल मैदान में तैयारी करने वाले 25 में से 24 युवाओं ने सेना में चयन हासिल किया है।

विधायक ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें खेलों की ओर प्रोत्साहित करना सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।

AAP में शामिल हुए युवा नेता अमनप्रीत सिंह मादपुर ने बताया कि वह कई वर्षों से अकाली दल से जुड़े हुए थे। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और लोकहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने करीब 300 से 400 युवा साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

वहीं AAP कार्यकर्ता बलगीरन सिंह ने कहा कि देश की करीब 60 प्रतिशत आबादी युवा है और कोई भी बदलाव युवाओं की ताकत के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी युवा अहम भूमिका निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments