HomePunjabसरपंच कुलदीप सिंह भुल्लर की अनोखी पहल, करीब 3 करोड़ की संपत्ति...

सरपंच कुलदीप सिंह भुल्लर की अनोखी पहल, करीब 3 करोड़ की संपत्ति अमृतसर पिंगलवाड़े के नाम की

Punjab Desk: पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सतीये वाला के सरपंच कुलदीप सिंह भुल्लर ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए अपनी संपत्ति की वसीयत अमृतसर स्थित पिंगलवाड़े के नाम कर दी है। उनकी इस पहल की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

 

जानकारी के अनुसार, सरपंच कुलदीप सिंह भुल्लर ने अपनी वसीयत में डिजिटल गोल्ड, एफडी और जमीन को शामिल किया है। मौजूदा समय में इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

वसीयत के अनुसार, उन्होंने गांव के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए भी विशेष प्रावधान किया है। गांव के स्कूल में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए 10 लाख रुपये की एफडी इस्तेमाल की जाएगी।

इसके अलावा 10 लाख रुपये की एक अन्य एफडी गांव के गुरुद्वारा साहिब के नाम की जाएगी। सरपंच की इस पहल का उद्देश्य अपनी संपत्ति का उपयोग समाज और जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए सुनिश्चित करना है।

कुलदीप सिंह भुल्लर की इस पहल को गांव में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना की अनोखी मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments