HomePunjabसांसद मीत हेयर ने किया 100 महिला उद्यमियों को सम्मानित

सांसद मीत हेयर ने किया 100 महिला उद्यमियों को सम्मानित

बरनाला: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जहां महिलाओं की भलाई के लिए अहम फैसले ले रही है, वहीं महिलाओं की आर्थिक हालत सुधारने और उन्हें उचित सम्मान और गरिमा दिलाने के लिए उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

यह बात लोकसभा सदस्य स. गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहां बरनाला क्लब में “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” के तहत ” महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम ” को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत सबसे पहले हलका स्तर पर महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रोग्राम का आखिरी हिस्सा इसी महीने एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होगा, जहाँ पंजाब भर की टॉप 100 महिला उद्यमियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान सम्मानित करेंगे। हर महिला को उनकी एंटरप्रेन्योरशिप की उपलब्धियों के लिए 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने आज यहाँ ब्लॉक बरनाला की 100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मान सरकार के ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ को राज्य भर की महिलाओं से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह पहल पंजाब सरकार के महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उद्यमशीलता के ज़रिए पहचान बनाने वाली महिलाओं की मदद करने के प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं अपने प्रयास और कड़ी मेहनत से न सिर्फ अपने परिवारों की आर्थिक हालत मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments