HomePunjabसामाजिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मान कैबिनेट ने बाल विकास व ट्रांसजेंडर...

सामाजिक सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मान कैबिनेट ने बाल विकास व ट्रांसजेंडर कल्याण पर लिए अहम फैसले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सामाजिक कल्याण और सुरक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारियों (सी.डी.पी.ओ.) के 16 नए पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 19 रिक्त पद पहले से ही भरने की प्रक्रिया में थे, जिससे अब कुल 35 पद पी.पी.एस.सी. के जरिए भरे जाएंगे। इस फैसले से केंद्र और राज्य की बाल कल्याण योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही ट्रांसजेंडर समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर मामलों से जुड़े नियम बनाने और उनमें संशोधन करने का पूरा अधिकार सामाजिक सुरक्षा विभाग को सौंप दिया है, जिससे नीतियां अधिक संवेदनशील और समयबद्ध बनेंगी। महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सेनेटरी पैड वितरण के लिए 53 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। डॉ. बलजीत कौर ने इन फैसलों को मुख्यमंत्री मान की जन-कल्याणकारी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि इससे राज्य के कमजोर वर्गों को सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments