HomePunjabसीएम मान और केजरीवाल ने गुरुद्वारे में नवाया शीश, तीन पवित्र शहरों...

सीएम मान और केजरीवाल ने गुरुद्वारे में नवाया शीश, तीन पवित्र शहरों के फैसले पर किया वाहेगुरु का शुक्राना

 चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब, सीस गंज साहिब और भोरा साहिब में नतमस्तक होकर अकाल पुरख का धन्यवाद किया। यह शुक्राना पंजाब के तीन ऐतिहासिक शहरों- अमृतसर (अंदरूनी हिस्सा), तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को आधिकारिक तौर पर ‘पवित्र शहर’ घोषित करने के ऐतिहासिक फैसले के बाद किया गया। दोनों नेताओं ने कहा कि परमात्मा ने उन्हें इस महान सेवा को पूरा करने की शक्ति और बुद्धि बख्शी है, जिसके लिए वे नतमस्तक होने आए हैं।

सीएम मान ने कहा कि यह फैसला पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो कौमें अपनी विरासत भूल जाती हैं, वे समय के साथ मिट जाती हैं, इसलिए युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखना बेहद जरूरी है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि यह निर्णय मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ का काम करेगा और इन पवित्र शहरों के व्यापक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments