HomeHaryanaहरियाणा: फाने जलाने पर प्रशासन सख्त, 5 किसानों पर FIR और भारी...

हरियाणा: फाने जलाने पर प्रशासन सख्त, 5 किसानों पर FIR और भारी जुर्माना; एक दिन में सामने आए 376 नए मामले

चंडीगढ़: रबी सीजन के दौरान खेतों में फसल अवशेष (फाने) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा सरकार और कृषि विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश में पहली बार फाने जलाने के आरोप में 5 किसानों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है, जबकि अन्य 4 किसानों पर कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जुर्माने और कानूनी कार्रवाई का विवरण

कृषि विभाग ने ‘हरसेक’ (HARSAC) द्वारा मिली सैटेलाइट रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है:

  • एफआईआर: फरीदाबाद में 2, पलवल में 2 और सिरसा में 1 किसान के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

  • जुर्माना: प्रशासन ने फरीदाबाद में 10 हजार, पलवल में 5 हजार और सिरसा में 10 हजार रुपये सहित कुल 25 हजार रुपये की पेनल्टी वसूली है।

बुधवार को बिगड़े हालात: एक दिन में 376 मामले

सख्ती के बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को प्रदेश भर में 376 नए मामले सामने आए हैं।

  • जींद जिला टॉप पर: बुधवार को अकेले जींद में सबसे ज्यादा 121 मामले दर्ज किए गए।

  • अन्य जिलों की स्थिति: कैथल (55), करनाल (47), रोहतक (29), पानीपत और हिसार में 26-26, जबकि फरीदाबाद में 25 मामले सामने आए।

सीजन का कुल आंकड़ा (1 अप्रैल से 29 अप्रैल)

इस सीजन में अब तक कुल 1327 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं चिह्नित की जा चुकी हैं। जिलावार कुल मामलों की सूची इस प्रकार है:

जिला कुल मामले (अब तक)
जींद 207
रोहतक 196
झज्जर 156
कर्नाल 111
सोनीपत 109
कैथल 107
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments