HomeHaryanaहरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 जिलों में बारिश का येलो...

हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

हिसार। हरियाणा में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। इसी बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना ने मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश के चार जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में 28 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 29 से 31 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम में बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ, हवाओं की दिशा में परिवर्तन और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

सुबह-शाम बढ़ने लगा ठंड का असर

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुबह और देर रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। अब संभावित बारिश के बाद ठंड का असर और बढ़ सकता है। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments