असम जेल से लाया गया गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, पंजाब पुलिस को मिला 3 दिनों का रिमांड

बटाला: कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बटाला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने बटाला पुलिस को जग्गू भगवानपुरिया का तीन दिन का रिमांड दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, जग्गू भगवानपुरिया को देर रात असम जेल से (प्रोडक्शन वारंट पर) अमृतसर लाया गया था। जिसके बाद बटाला पुलिस उसे लेकर बटाला के लिए रवाना हो गई और आज उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *