चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भोपाल सिंह को मुख्यमंत्री का स्पेशल ऑफिसर (विशेष अधिकारी – शिकायत निवारण) नियुक्त किया है। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
तत्काल प्रभाव से संभालेंगे जिम्मेदारी जारी आदेशों के मुताबिक, यमुनानगर जिले के खादरी गांव के रहने वाले भोपाल सिंह की यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। वे मुख्यमंत्री के स्पेशल ऑफिसर (ग्रिवेंस रिड्रेसल) के तौर पर जनता की शिकायतों के निपटारे का जिम्मा संभालेंगे।
कार्यकाल और सेवा शर्तें सरकारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि भोपाल सिंह इस पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री की इच्छा होगी (यानी मुख्यमंत्री के कार्यकाल या उनकी संतुष्टि तक)। इसके अलावा, उनकी नियुक्ति से जुड़े नियम और सेवा शर्तें (Terms and Conditions) बाद में अलग से जारी की जाएंगी।

