HomeHaryana8,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के विरुद्ध चालान...

8,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के विरुद्ध चालान पेश

चंडीगढ़ः हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी भारत भूषण, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इनकम टैक्स विभाग गुरुग्राम के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया है। यह चालान माननीय न्यायालय डॉ गगनगीत, एएसजे, गुरुग्राम की अदालत में दायर किया गया।

मामले के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसका टैक्स नंबर स्वीकृत करने के बदले ₹8,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाये गये। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अभियोग संख्या 35 दिनांक 18 सितंबर 2025 को थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में धारा 7, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धारा 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विस्तृत जांच और साक्ष्यों के
आधार पर अब न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गयी है। ब्यूरो के अधकारियों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी शून्य सहनशीलता की नीति भविष्य में भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments