Punjab Desk: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना-5 की टीम ने फिरौती के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पठानकोट के गांव कलीजपुर निवासी रिशव के रूप में हुई है।

एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि 20 जून 2026 को थाना-5 में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न धाराएं जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ाया। जांच में सामने आया कि फायरिंग की वारदात को अंजाम देने पहुंचे आरोपी गुरलाल सिंह की निशानदेही पर बरामद मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट फर्जी तरीके से तैयार करवाई गई थी।

पुलिस ने जांच के आधार पर नंबर प्लेट तैयार करने वाले आरोपी रिशव की पहचान की और उसे 25 जून को पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी ने बताया कि वाहन नंबर प्लेट बनाने वाले दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि बिना आवश्यक दस्तावेजों और पूरी जांच-पड़ताल के किसी भी वाहन की नंबर प्लेट तैयार न करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments