पंजाब पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, आरोपी ने AAP सरपंच पर की थी फायरिंग

बंगा: पंजाब के नवांशहर जिले की उप-तहसील बंगा में आज सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में जालंधर निवासी बदमाश जसकरण सिंह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले हैपोवाल गांव […]
लुधियाना में जब हाईवे पर मौत छूकर निकली… 40 यात्रियों से भरी बस पलटने से कैसे टला बड़ा हादसा

लुधियाना: आज सुबह चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब करीब 40 यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की एक बस अचानक पलट गई। हादसा सुबह लगभग 8 बजे समराला के पास हुआ। बस चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही थी। बस के पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही […]
पंजाब में मौसम ने ली करवट: 24 घंटे में 8 डिग्री गिरा पारा, आज जालंधर समेत 12 जिलों में येलो अलर्ट

चंडीगढ़: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के बाद पंजाब में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सोमवार को हुई बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 8.1 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस गिरावट के बाद […]
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देश पर जालंधर में बड़ी कार्रवाई, 12 ग्राम हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशों के अनुसार, एडीसीपी-2 श्री हरिंदर सिंह गिल और एसीपी मॉडल टाउन रूपदीप कौर के नेतृत्व […]
जालंधर में विकास की नई मिसाल, नितिन कोहली ने किया 16 लाख की लागत से ट्यूबवैल और चौक का उद्घाटन

जालंधर: आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने शहर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए वार्ड नंबर 65 और 66 के मिशन कंपाउंड में ट्यूबवैल का उद्घाटन किया । इसके अलावा मोहल्ला इस्लामगंज में स्थानीय निवासियों के सहयोग से बने प्रभु श्री रत्नाकर चौक का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन […]
तरनतारन उपचुनाव का बिगुल बजा, 11 नवंबर को मतदान, 14 को आएंगे नतीजे; AAP विधायक के निधन से खाली हुई थी सीट

तरनतारन: भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीट पर मतदान 11 नवंबर को होगा, तथा मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। इस उपचुनाव की घोषणा के साथ ही तरनतारन जिले में तत्काल […]
इंग्लैंड का सपना समंदर में डूबा, नाव पलटने से जालंधर का युवक लापता; परिवार में कोहराम

जालंधर: जिले के भटनूरा लुबाना गांव का 29 वर्षीय युवक अरविंदर सिंह फ्रांस से इंग्लैंड जाने के प्रयास में लापता हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंदर लगभग 80 लोगों के एक समूह के साथ 1 अक्टूबर को एक नाव के माध्यम से इंग्लिश चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था। दुर्भाग्यवश, नाव […]

लुधियाना: त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को लुधियाना के शाम नगर इलाके में एक घर पर छापेमारी कर नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 40 किलो नकली घी, सूखा दूध पाउडर […]
जालंधर में शराब ठेके के बाहर 2 युवकों की रहस्यमयी मौत, तीसरा साथी फरार; तीनों नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे थे

जालंधर: जालंधर के भोगपुर के निकट गांव सिंहपुर में शनिवार देर रात एक शराब के ठेके के बाहर दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि मौतें किसी अज्ञात वाहन से हुए हादसे का नतीजा हैं […]
पंजाब पर फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, पहाड़ों में बारिश के बाद डैमों से छोड़ा हजारों क्यूसेक पानी; 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
चंडीगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही पंजाब के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मौसम विभाग ने आज (सोमवार, 6 अक्टूबर) राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। कई इलाकों में सुबह से हो रही बारिश ने […]