HomePunjabसतलुज किनारे हालात का जायजा लेने पहुंचे सुखबीर बादल, बाढ़ सुरक्षा को...

सतलुज किनारे हालात का जायजा लेने पहुंचे सुखबीर बादल, बाढ़ सुरक्षा को लेकर किए बड़े वादे

Punjab Desk: पंजाब में लगातार हो रही बारिश के बीच सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसी स्थिति को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां हर वर्ष बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 में पंजाब में अकाली दल की सरकार बनती है, तो इन तटबंधों को मजबूत किया जाएगा और इनके ऊपर कंक्रीट की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपने कार्यकाल में संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का समय रहते दौरा करते थे और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते थे। तटबंधों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की आवश्यकता होगी तो उसे पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि अगले महीने संभावित भारी बारिश से पहले किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जहां तटबंध कमजोर हैं या टूटने का खतरा है, उन्हें तुरंत मजबूत किया जाए।

उन्होंने पिछली बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पंजाब सरकार ने प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कम से कम सरकार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लेना चाहिए।

दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाए जाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए सुखबीर सिंह बादल ने इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि एनएसए का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ किया जाना चाहिए, न कि छात्रों पर। उन्होंने राज्यपाल से इस कार्रवाई पर पुनर्विचार करने और एनएसए हटाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों के साथ संवाद कर इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए।

बठिंडा में हुए लाठीचार्ज पर भी उन्होंने पंजाब सरकार की आलोचना की। सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में आम लोगों को परेशान किया जा रहा है और महिलाओं के खिलाफ भी कार्रवाई तथा मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments