HomePunjabकनाडा में लुधियाना की पंजाबी बेटी की गला घोंटकर हत्या, आरोपित भारतीय...

कनाडा में लुधियाना की पंजाबी बेटी की गला घोंटकर हत्या, आरोपित भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

लुधियाना / समराला: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित एडमिंटन शहर में लुधियाना के गांव ललकलां (समराला) की रहने वाली 22 वर्षीय दमनप्रीत कौर की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दिए जाने का दुखद मामला सामने आया है। दमनप्रीत कौर ने हाल ही में कनाडा में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और उसे वर्क परमिट भी मिल गया था।

अस्पताल में 3 दिन जिंदगी की जंग हार गई दमनप्रीत

एडमिंटन पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई की शाम दक्षिण-पूर्वी एडमिंटन के सिल्वरबेरी इलाके से मिली एक इमरजेंसी कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दमनप्रीत बेहोश पड़ी मिली।

  • उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझती रही।

  • 12 जुलाई को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

  • 14 जुलाई को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दमनप्रीत की हत्या गला घोंटकर (Strangulation) की गई थी।

आरोपित रितेश कुमार गिरफ्तार

मामले की गहन जांच के बाद एडमिंटन पुलिस की होमिसाइड यूनिट ने 22 जुलाई को आरोपित रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर सेकेंड-डिग्री मर्डर का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संघर्षों से भरा रहा जीवन, अब पार्थिव शरीर लाने में लाचार परिवार

दमनप्रीत कौर की मां का बचपन में ही निधन हो गया था। उसके पिता और बुजुर्ग दादा-दादी ने बेहद तंगहाली और कठिन परिस्थितियों में उसका पालन-पोषण कर पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा था।

बेटी की मौत की खबर से परिवार टूट चुका है। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण पीड़ित परिवार दमनप्रीत का पार्थिव शरीर भारत लाने में असमर्थ है। परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार और समाजसेवियों से गुहार लगाई है कि बेटी का शव वतन वापस लाने में उनकी मदद की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments