HomePunjab'आप' ने पूरी कीं सभी 5 गारंटियां, 2027 में और बड़े बहुमत...

‘आप’ ने पूरी कीं सभी 5 गारंटियां, 2027 में और बड़े बहुमत से बनाएंगे सरकार: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव से एक साल पहले ही अपनी सभी पांचों मुख्य गारंटियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार का यही शानदार काम 2027 के विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत की सबसे बड़ी गारंटी बनेगा। चीमा ने विश्वास जताया कि वर्ष 2022 से भी बड़े जनादेश के साथ ‘आप’ पंजाब में दोबारा सरकार बनाएगी।

अमर उजाला कार्यालय में आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी के रोडमैप पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2022 के चुनाव से पहले राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जो 5 वादे—मुफ्त बिजली, विश्वस्तरीय शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शहीदों का सम्मान और महिलाओं का सत्कार—किए थे, उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महज चार साल के कार्यकाल में पूरा करके दिखाया है।

सिंचाई और भूजल स्तर में सुधार बड़ी उपलब्धि

चीमा ने कहा कि सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मान सरकार की बड़ी उपलब्धि गिनाते हुए बताया कि खेतों के अंतिम छोर (लास्ट टेल) तक नहरी पानी पहुँचाया गया है, जिससे कई डार्क ज़ोन घोषित इलाकों में भूजल स्तर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

विरोधी दलों पर साधा निशाना

विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी का किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है:

  • भाजपा पर: चीमा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों के बावजूद पंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है। पिछली बार दो सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार खाता भी नहीं खोल पाएगी।

  • कांग्रेस पर: कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वहाँ ‘एक अनार, सौ बीमार’ वाली स्थिति है। 2017 से 2022 के अपने शासनकाल में कांग्रेस एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई और आज वह भारी गुटबाजी व निजी स्वार्थों की शिकार है। ऐसी बिखरी हुई कांग्रेस कभी जीत दर्ज नहीं कर सकती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments