HomePunjabपंजाब सरकार का बड़ा फैसला: सफाई सेवकों और सीवरमैन का मानदेय बढ़ाकर...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: सफाई सेवकों और सीवरमैन का मानदेय बढ़ाकर ₹20,500 किया, हड़ताल खत्म

चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार ने राज्य में ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) पर काम कर रहे सफाई सेवकों और सीवरमैन को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके मासिक मानदेय को बढ़ाकर 20,500 रुपये करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद राज्यभर के सफाई कर्मचारियों ने अपनी जारी हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया है।

यह निर्णय वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ हुई दिनभर की सकारात्मक बैठक के बाद लिया गया। इस वार्ता में पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव भी शामिल रहे।

1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि बढ़ा हुआ वेतन 1 अगस्त से लागू होगा। यह मानदेय नियमित कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरियड के दौरान मिलने वाले वेतनमान के बराबर है।

उन्होंने बताया कि पहले इन कर्मचारियों को मात्र 10,500 रुपये मिलते थे, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 14,000 रुपये किया गया था और अब इसे सीधे 20,500 रुपये कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से राज्य के हजारों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचेगा। सभी शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों को इसे तत्काल लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बरनाला घटना की जांच के लिए SIT गठित

बैठक के दौरान सरकार ने कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया। हरजोत बैंस ने जानकारी दी कि बरनाला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments