HomePunjabCWG 2026: 100 मीटर रेस के फाइनल में जगह बनाने से चूके...

CWG 2026: 100 मीटर रेस के फाइनल में जगह बनाने से चूके जालंधर के गुरिंदरवीर सिंह

जालंधर: राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत को एथलेटिक्स कॉम्पिटिशन के पहले ही दिन बड़ा झटका लगा है। 100 मीटर दौड़ में देश की पदक की सबसे बड़ी उम्मीद, जालंधर के स्टार स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह, हीट्स से आगे नहीं बढ़ पाए और उनका पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुरिंदरवीर ने 10.39 सेकेंड का समय निकाला, जो उन्हें सेमीफाइनल या फाइनल में क्वालिफाई कराने के लिए काफी नहीं था। वे अंतिम क्वालीफिकेशन समय (10.24 सेकेंड) से मात्र 0.15 सेकेंड से पीछे रह गए।

Heat 4 में दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन ओवरऑल रेस में पिछड़े

अपने करियर का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स खेल रहे 25 वर्षीय गुरिंदरवीर को Heat 4 में शामिल किया गया था। इस रेस में उन्होंने जमैका के रोहन वॉटसन (10.13 सेकेंड) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। हालांकि, कुल 11 हीट्स में भाग ले रहे 73 एथलीटों के बीच टाइमिंग के आधार पर वे ओवरऑल 28वें स्थान पर रहे। अगले दौर में केवल शीर्ष 17 एथलीट ही जगह बना सके।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड से थीं बड़ी उम्मीदें

हाल ही में मई में आयोजित ‘नेशनल सीनियर फेडरेशन कप’ में गुरिंदरवीर ने 10.09 सेकेंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए देशवासियों को उनसे कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक की मजबूत उम्मीद थी, लेकिन वे उस प्रदर्शन को यहाँ नहीं दोहरा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments