‘माइकल’ ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर 1 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

Entertainment

ENTERTAINMENT DESK : पॉप संगीत के महानायक माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी बायोपिक ‘Michael’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 1 अरब डॉलर (1 Billion Dollar) से अधिक की कमाई कर ली है और इसके साथ ही यह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली म्यूजिकल बायोपिक बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लगभग 629.8 मिलियन डॉलर और घरेलू (अमेरिका) बॉक्स ऑफिस से 371.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वैश्विक कलेक्शन 1.001 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। निर्देशक एंटोनी फुक्वा (Antoine Fuqua) की इस फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। माइकल जैक्सन के जीवन, संघर्ष और संगीत सफर को बड़े पर्दे पर दिखाने वाली इस बायोपिक ने पहले वीकेंड से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई शुरू कर दी थी और लगातार मजबूत प्रदर्शन करते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने में सफल रही।

इस उपलब्धि के साथ ‘Michael’ ने 2018 की ‘Bohemian Rhapsody’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में करीब 910 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था। इतना ही नहीं, यह अब वास्तविक व्यक्ति पर आधारित सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी शामिल हो गई है। फिल्म में माइकल जैक्सन की जिंदगी के कई अहम पड़ाव, उनके संगीत करियर, मंचीय प्रदर्शन और निजी संघर्षों को विस्तार से दिखाया गया है। शानदार अभिनय, दमदार संगीत और भावनात्मक कहानी ने इसे दुनियाभर के दर्शकों का पसंदीदा बना दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की कमाई का सिलसिला अभी जारी रह सकता है और आने वाले दिनों में यह कई और बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *