ENTERTAINMENT DESK : पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। लाइव परफॉर्मेंस के बीच उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर को मंच पर बुलाकर सबसे मिलवाया और कहा, “This is my man” (यही मेरा हमसफर है)। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने अपने मंगेतर को स्टेज पर बुलाया और दर्शकों से उनका परिचय कराया। जैसे ही उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा किया, पूरा ऑडिटोरियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। फैंस ने इस पल का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया।
जैस्मिन ने मंच से कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखती रही हैं, लेकिन अब उन्हें लगा कि अपने जीवन के इस खास इंसान से अपने प्रशंसकों को मिलाने का सही समय आ गया है। उन्होंने अपने मंगेतर के प्रति प्यार और सम्मान भी खुलकर जाहिर किया। इस दौरान जैस्मिन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का भी जिक्र किया और कहा कि वह अपने करियर के नए दौर को लेकर काफी उत्साहित हैं। फैंस ने उनकी परफॉर्मेंस के साथ-साथ इस निजी ऐलान का भी जोरदार स्वागत किया। जैस्मिन सैंडलस पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिकाओं में से एक हैं। ‘इल्लीगल वेपन’, ‘बॉम्ब जट्ट’, ‘यार ना मिले’ और कई हिट गानों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके निजी जीवन को लेकर वह हमेशा कम ही बात करती रही हैं, इसलिए यह खुलासा उनके प्रशंसकों के लिए बेहद खास रहा। कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और कई सेलेब्रिटीज ने जैस्मिन को सगाई की शुभकामनाएं दीं। उनके इस भावुक ऐलान ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

