Viral News: पेरिस के प्लेस डे क्लिची (Place de Clichy) इलाके में सुबह चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस हमले में एक गर्भवती महिला समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
-
भीड़भाड़ वाले इलाके में हमला: यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे एक रेस्तरां और ट्राम स्टॉप के बीच हुई। हमलावर ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले दो चाकुओं से तीन महिलाओं पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
-
दो महिलाओं की स्थिति नाजुक: घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक महिला के पेट में और दूसरी के कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं।
-
अल्लाह के नाम पर हमले का दावा: गिरफ्तार किए गए आरोपी ने दावा किया है कि उसे इस हमले को अंजाम देने के लिए “अल्लाह ने कहा था”।
-
पुलिसकर्मी की बहादुरी: फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि वारदात के वक्त ड्यूटी पर न तैनात होने के बावजूद एक पुलिस अधिकारी ने निडरता दिखाते हुए भागते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गृह मंत्री ने पुलिसकर्मी की इस मुस्तैदी की सराहना की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


