HomeViral NewsUP Police पर फिर उठे सवाल: लखनऊ में मुकदमे की जांच कर...

UP Police पर फिर उठे सवाल: लखनऊ में मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा पर यौन शोषण और मारपीट का केस दर्ज

लखनऊ: लखनऊ के आशियाना थाने में तैनात एसएसआई (SSI) धर्मवीर शाही पर एक पीड़िता ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस उपायुक्त (मध्य) विक्रांत वीर के अनुसार, मामले की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं और एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता के अनुसार, उसने पीजीआई थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच एसएसआई धर्मवीर शाही कर रहे थे। विवेचना के सिलसिले में थाने बुलाने और फोन पर बातचीत के दौरान आरोपित पुलिसकर्मी ने मार्च से उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अपनी पहली शादी की बात छिपाए रखी।

थाने में मारपीट और धमकी का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। आरोप के मुताबिक, 30 जुलाई की रात उसे आशियाना थाने बुलाकर गाड़ी में उसके साथ दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारपीट की गई, सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा, उसका मोबाइल छीनकर सबूत मिटाने और निजी सामग्री के दुरुपयोग की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments