चंडीगढ़। हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ा झटका है। राज्य के करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार, पानीपत और झज्जर जिलों में स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी गई हैं। संबंधित टोल प्रबंधन की ओर से नई रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिसके बाद अब इन रूटों से गुजरने वाले वाहनों को पहले के मुकाबले ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।
10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी
जारी की गई नई दरों के मुताबिक, कार, जीप, वैन से लेकर कमर्शियल (व्यावसायिक) वाहनों के टोल शुल्क में 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इन संशोधित दरों के लागू होने से रोज़ाना सफर करने वाले आम यात्रियों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े लोगों पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ेगा।
नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू
टोल प्रबंधन के अनुसार, सभी संबंधित प्लाजा पर नई दरों की सूची लगा दी गई है और बढ़ा हुआ शुल्क तुरंत प्रभाव से वसूलना शुरू कर दिया गया है। अब सभी वाहन चालकों को इन टोल नाकों को पार करने के लिए नई गाइडलाइन के हिसाब से ही भुगतान करना होगा।
अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग रेट
ध्यान देने वाली बात यह है कि अलग-अलग टोल प्लाजा पर गाड़ियों की कैटेगरी के हिसाब से बढ़ोतरी तय की गई है। निजी कारों और हल्के वाहनों के साथ-साथ भारी और व्यावसायिक वाहनों के लिए भी टैक्स दरों में बदलाव किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

