HomeHaryanaकैथल में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, चोरी के मामलों में वांछित बदमाश पैर में...

कैथल में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, चोरी के मामलों में वांछित बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

कैथल: जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीआईए कलायत की टीम ने पूंडरी और बाता क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों में वांछित एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल, कैथल में भर्ती कराया गया।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि टोहाना निवासी एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ बाता-चोशाला रोड पर मौजूद है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूंडरी और बाता इलाके में हुई कई चोरी की घटनाओं में वांछित था।

सूचना के आधार पर रात करीब एक बजे पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा और कथित तौर पर अपनी अवैध पिस्तौल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए हवाई फायर किए, लेकिन आरोप है कि उसने दोबारा पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के बाद जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments