HomeSportsक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से की शादी, पांचों बच्चे बने खास...

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से की शादी, पांचों बच्चे बने खास मौके का हिस्सा

Sports Desk: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी कर ली। शादी के बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में रोनाल्डो ने लिखा, “C लव G”, यानी क्रिस्टियानो लव्स जॉर्जिना।

रोनाल्डो और जॉर्जिना का शादी समारोह पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के पास स्थित तटीय शहर कैस्केस में आयोजित हुआ। इस खास मौके पर रोनाल्डो के पांचों बच्चे भी मौजूद रहे। दोनों ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा और समारोह में करीबी लोगों को ही शामिल किया।

हालांकि, रोनाल्डो की शादी की खबर पहले से ही चर्चा में थी। उनकी शादी को लेकर कुछ समय पहले ऐसी स्थिति भी बनी थी कि एक अन्य शादी समारोह में बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंच गए थे और उन्हें लगा था कि वहां रोनाल्डो की शादी होने वाली है। अब रोनाल्डो ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने शादी की अंगूठी पहने हुए जॉर्जिना के साथ तस्वीर भी शेयर की।

पांच बच्चों के पिता हैं रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांच बच्चों के पिता हैं। उनके बच्चों में 16 वर्षीय क्रिस्टियानो जूनियर, 9 साल के जुड़वां बच्चे ईवा मारिया और माटेओ, 8 साल की अलाना और 4 साल की बेला शामिल हैं। क्रिस्टियानो जूनियर रोनाल्डो के पिछले रिश्ते से हैं। हालांकि, रोनाल्डो ने सार्वजनिक रूप से कभी यह नहीं बताया कि उनके पहले बच्चे की मां कौन हैं।

2016 में हुई थी जॉर्जिना से पहली मुलाकात

रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी। उस समय जॉर्जिना एक Gucci स्टोर में काम करती थीं। रोनाल्डो को पहली नजर में ही जॉर्जिना पसंद आ गई थीं। वहीं, जॉर्जिना ने भी एक इंटरव्यू में इस मुलाकात को ‘लव एट फर्स्ट साइट’ बताया था।

पिछले साल Vogue Arabia को दिए एक इंटरव्यू में जॉर्जिना ने रोनाल्डो के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा था कि उन्हें फुटबॉलर को देखकर एक अलग तरह की ऊर्जा और शांति महसूस हुई थी। उन्हें ऐसा लगा था जैसे दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हों। अब करीब एक दशक के रिश्ते के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments