HomePunjabमोगा में हाईवे पार कर रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने...

मोगा में हाईवे पार कर रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

Punjab Desk: मोगा में लुधियाना हाईवे पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों को दी, जिसके बाद घायल महिला को मोगा के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

समाज सेवा सोसायटी के पदाधिकारी के अनुसार, बधनी कलां निवासी बलविंदर कौर पत्नी चंद सिंह किसी काम से मोगा आई थीं। वह बलदेव के ढाबे के पास हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाज सेवा सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments