HomePunjabपंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 IPS और 112 PPS अधिकारियों की...

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 IPS और 112 PPS अधिकारियों की नई तैनाती

Punjab Deskपंजाब सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 112 पीपीएस अधिकारियों को भी एसपी स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर की ओर से 16 अगस्त को जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी एनआरआई की जिम्मेदारी

वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी एनआरआई, पंजाब, एसएएस नगर नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश कुमार जायसवाल को एडीजीपी साइबर क्राइम, पंजाब, एसएएस नगर की जिम्मेदारी दी गई है। वह अतिरिक्त रूप से एडीजीपी जेल, पंजाब, चंडीगढ़ का कार्यभार भी संभालेंगे।

नानक सिंह को डीआईजी इंटरनल विजिलेंस सेल, पंजाब, चंडीगढ़ लगाया गया है। इसके साथ ही वह डीआईजी रोपड़ रेंज का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

वत्सला गुप्ता को एआईजी पर्स-2, पंजाब, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है। प्रज्ञा जैन को एआईजी एएनटीएफ, लुधियाना रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। वह अतिरिक्त रूप से एआईजी इंटरनल सिक्योरिटी, पंजाब, लुधियाना का काम भी संभालेंगी।

अरविंद मीणा को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, लुधियाना, जबकि अकरशी जैन को डीसीपी हेडक्वार्टर, अमृतसर नियुक्त किया गया है। जसरोप कौर बठ को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, जालंधर और आदित्य एस. वारियर को डीसीपी सिटी, जालंधर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमृतसर और लुधियाना में भी बदलाव

जयंत पुरी को एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन, अमृतसर लगाया गया है। अशोक मीणा एसपी इन्वेस्टिगेशन, श्री मुक्तसर साहिब का कार्यभार संभालेंगे। वहीं धारावत साई प्रकाश को एडीसीपी-3, लुधियाना नियुक्त किया गया है।

पंजाब सरकार के इस पुलिस फेरबदल के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments