HomeSportsमीडिया से बचने की जल्दबाजी में डेविड वॉर्नर हादसे का शिकार होने...

मीडिया से बचने की जल्दबाजी में डेविड वॉर्नर हादसे का शिकार होने से बचे

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सिडनी की वेवर्ली लोकल कोर्ट में ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले की सुनवाई के बाद एक अप्रिय हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। कोर्ट से बाहर निकलते ही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के रिपोर्टर्स और कैमरामैन ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन वॉर्नर ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए वॉर्नर तेजी से अपनी कार की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान अचानक उनका पैर किसी चीज में फंस गया और वह सड़क पर गिरते-गिरते बच गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत अपना संतुलन संभाल लिया और बिना रुके कार की तरफ बढ़ गए।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वॉर्नर को मीडिया से बचते हुए जल्दबाजी में आगे बढ़ते और अचानक अपना संतुलन खोते देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments