HomePunjabश्री मुक्तसर साहिब में किराए के मकान से युवक-युवती के शव बरामद,...

श्री मुक्तसर साहिब में किराए के मकान से युवक-युवती के शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में एक किराए के मकान से एक पुरुष और महिला के शव मिलने का मामला सामने आया है। दोनों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, श्री मुक्तसर साहिब के कच्चा थांदे वाला रोड स्थित दशमेश नगर की गली नंबर-4 में एक मकान के अंदर एक कमरे से दोनों के शव बरामद हुए। महिला का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था, जबकि व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति श्री मुक्तसर साहिब से कुछ दूरी पर स्थित गांव बाम का रहने वाला था। वहीं, महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों एक किराए के कमरे में रह रहे थे।

मौके पर पहुंचीं थाना सिटी प्रभारी रविंदर कौर बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मौके से जानकारी जुटाने के बाद दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments