HomeSportsखराब रोशनी पर बवाल, आखिरी गेंद ने बढ़ाया श्रीलंका का गुस्सा; जयसूर्या...

खराब रोशनी पर बवाल, आखिरी गेंद ने बढ़ाया श्रीलंका का गुस्सा; जयसूर्या LBW आउट

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन विवाद और रोमांच से भरपूर रहा। खराब रोशनी के बावजूद अंपायरों ने खेल जारी रखने का फैसला किया, जिस पर श्रीलंकाई टीम ने नाराजगी जताई। इसी बीच दिन के आखिरी ओवर में मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा और नाइटवॉचमैन प्रभात जयसूर्या एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उनके विकेट के साथ ही अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी।

खराब रोशनी को लेकर हुआ विवाद

श्रीलंका की दूसरी पारी के दूसरे ओवर से पहले मैदान पर रोशनी काफी कम हो चुकी थी। प्रभात जयसूर्या बल्लेबाजी के लिए तैयार थे, तभी दोनों मैदानी अंपायरों ने लाइट मीटर से रोशनी की जांच की। जांच के बाद अंपायरों ने स्पष्ट किया कि तेज गेंदबाजों की जगह स्पिन गेंदबाजों से गेंदबाजी कराकर मुकाबला आगे बढ़ाया जा सकता है।

इसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंद मानव सुथार को थमाई और खेल जारी रहा। हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाज अंपायरों के इस फैसले से खुश नहीं थे।

आखिरी गेंद पर जयसूर्या का विकेट

खराब रोशनी को लेकर मैदान पर तनाव के बीच भारत ने गेंदबाजी जारी रखी। दिन की अंतिम गेंद पर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। विकेट गंवाने के बाद जयसूर्या अंपायरों के फैसले से नाराज नजर आए और गुस्से में मैदान से बाहर चले गए।

उनके विकेट के तुरंत बाद स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 8 रन बनाए हैं। वह भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर से अभी भी 495 रन पीछे है। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला।

भारत ने 503 रन पर घोषित की पारी

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। भारतीय पारी में ध्रुव जुरैल और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़े। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि रविंद्र जडेजा ने 43 रन बनाकर टीम के स्कोर को 500 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। विशाल स्कोर के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका पर मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments