HomePunjabजालंधर में अकाली दल का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, 1984 दंगों को...

जालंधर में अकाली दल का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, 1984 दंगों को लेकर साधा निशाना

जालंधर: शिरोमणि अकाली दल (शहरी) के जिला प्रधान अमृतवीर सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस का पुतला फूंककर रोष जताया गया। अकाली दल नेताओं ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार पर 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को आदर्श के रूप में पेश करने का आरोप लगाया।

अमृतवीर सिंह ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में बड़ी संख्या में निर्दोष सिखों की जान गई थी। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार को अदालत से सजा मिलने के बावजूद उन्हें अच्छा व्यक्ति या रोल मॉडल बताना सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कांग्रेस पर 1984 के दंगों के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

अकाली दल नेताओं ने कहा कि 1984 की घटनाओं को सिख समुदाय कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सिखों के खिलाफ हिंसा के आरोपों से जुड़े लोगों को राजनीतिक संरक्षण देने की कोई भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने पंजाब की जनता से कांग्रेस की भूमिका को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान अकाली नेताओं ने गांधी परिवार की पंजाब यात्रा का भी विरोध करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments