HomePunjabजालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार!...

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार! पुलिस की रेड में 4 गिरफ्तार, 2 युवतियां बरामद

जालंधर। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चलाए जा रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित गोल्डन एवेन्यू मार्केट के ए वन स्पा सेंटर एंड सैलून में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों को भी बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देश पर थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

सूचना के मुताबिक, भरत कुमार उर्फ सैम नाम का व्यक्ति बाहर से लड़कियों और महिलाओं को पैसे का लालच देकर स्पा सेंटर में बुलाता था और उनसे कथित तौर पर देह व्यापार करवाता था। पुलिस को कुछ विदेशी युवतियों के भी इस गतिविधि में शामिल होने की सूचना मिली थी।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने ए वन स्पा सेंटर एंड सैलून में दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सेंटर का मालिक मौके से फरार हो गया, जबकि वहां मौजूद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो युवतियों को भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिक्की निवासी जालंधर, करण कुमार निवासी मधेपुर (बिहार), राहुल निवासी जालंधर और अरुण कालिया निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार स्पा सेंटर मालिक की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments