HomeHaryanaहिसार में तलवंडी रूक्का हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

हिसार में तलवंडी रूक्का हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

हिसार। तलवंडी रूक्का हत्याकांड में हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इनमें हत्या की वारदात में शामिल चार आरोपी, आरोपियों को कथित तौर पर पनाह देने वाले दो लोग और वारदात में इस्तेमाल हथियार उपलब्ध कराने वाला एक व्यक्ति शामिल है।

पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, IPS के निर्देश पर CIA हिसार की टीम मामले की जांच कर रही थी। आजाद नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी रूक्का में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग महावीर सिंह पर तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल महावीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

अंतर्जातीय विवाह को लेकर रंजिश का आरोप

 

पुलिस जांच के अनुसार, हत्या के पीछे मृतक के बेटे के अंतर्जातीय प्रेम विवाह को लेकर चली आ रही रंजिश सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते महावीर सिंह को निशाना बनाया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने पुनीत पुत्र भागीरथ निवासी रावतखेड़ा और अंकित पुत्र जगदीश निवासी चिड़ौद को गिरफ्तार किया। इसके अलावा राहुल पुत्र धर्मपाल निवासी असरांवां और सौरभ पुत्र देवी लाल निवासी खरखड़ी को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों को पनाह देने वालों पर भी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों को कथित तौर पर छिपने में मदद करने के मामले में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को कहां पनाह दी गई और उन्हें फरार होने में किन-किन लोगों ने मदद की।

हथियार उपलब्ध कराने वाला भी गिरफ्तार

CIA टीम ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में मनोज पुत्र ताराचंद निवासी चिड़ौद को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क, हथियार की व्यवस्था और वारदात से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments