Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि युवक पर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी।
वायरल वीडियो में मोगा का नाम भी लिया जा रहा है, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो वास्तव में मोगा का ही है या किसी अन्य स्थान का। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
मामले को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों और घटना के स्थान की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।


