HomeSportsपहले तिलक ने छेड़ा, फिर वैभव ने दिया जवाब, दलीप ट्रॉफी में...

पहले तिलक ने छेड़ा, फिर वैभव ने दिया जवाब, दलीप ट्रॉफी में स्लेजिंग का मजेदार VIDEO

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ईशान किशन के शानदार दोहरे शतक और ईस्ट जोन की जीत के लिए याद किया जाएगा। हालांकि, मुकाबले के दौरान तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई मजेदार स्लेजिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

दरअसल, पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तिलक वर्मा ने उन्हें स्लेज किया। वैभव ने हालांकि इसका जवाब बल्ले से दिया और 37 गेंदों में 44 रन की उपयोगी पारी खेली।

मैच के चौथे दिन जब तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो वैभव ने पहली पारी का हिसाब चुकाने के अंदाज में उन्हें स्लेज करना शुरू कर दिया। तिलक ने इसकी शिकायत अंपायर से की। इस पर वैभव ने तुरंत कहा कि पहली पारी में उनके साथ भी ऐसा ही किया गया था। हालांकि, दोनों के बीच मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और यह पूरा घटनाक्रम मजाकिया अंदाज में ही रहा।

मैच का हाल

ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने शानदार 270 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने भी शतकीय पारी खेली। जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई।

पहली पारी में बढ़त मिलने के कारण ईस्ट जोन की जीत तय हो गई थी। इसके बाद टीम ने दूसरी पारी में 388/7 के स्कोर पर पारी घोषित की। अंत में मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।

मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इस तरह तिलक और वैभव की मजेदार स्लेजिंग भी बिना किसी विवाद के खत्म हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments