HomeEntertainmentसिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ‘छठी मैया’ गाना रिलीज, भक्ति में डूबी...

सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ‘छठी मैया’ गाना रिलीज, भक्ति में डूबी दिखीं तमन्ना

Entertainment News: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) का बहुप्रतीक्षित गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो गया है। फिल्म में छठ पूजा को खास अंदाज में दिखाया गया है, ऐसे में इस भक्ति गीत को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी।

गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। गाने की कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर गाने को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

छठ पूजा की आस्था दिखाती तमन्ना

‘छठी मैया’ गाने में तमन्ना भाटिया छठ पूजा के चारों दिनों की परंपराओं और धार्मिक आस्था को निभाती नजर आती हैं। गाने में शाम के अर्घ्य, सुबह की पूजा और कोसी भरने जैसी रस्मों की झलक देखने को मिलती है।

तमन्ना ने गाना शेयर करते हुए लिखा, “हर आराध्य में आस… हर आस में छठी मैया का विश्वास।” इस भक्ति गीत के लिए अभिनेत्री ने छठ पर्व के महत्व को समझने और इसकी परंपराओं के बारे में जानने की भी कोशिश की।

फैंस को पसंद आया भक्ति गीत

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे आस्था और भक्ति से जुड़ा भावुक गीत बताया। खासकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़े दर्शकों के बीच गाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

400 साल पुरानी वनदेवी की कहानी

‘द वन’ की कहानी एक शहरी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुश्तैनी गांव के प्रतिबंधित जंगल में एक दिव्य शक्ति को जागृत कर देता है। इसके बाद उसका सामना रहस्यमयी और अलौकिक ताकतों से होता है। फिल्म में करीब 400 साल पुरानी वनदेवी की कहानी को दिखाया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। कहानी अरुणाभ कुमार की है, जबकि शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी इसके निर्माता हैं।‘द वन’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments