HomePunjabअमन अरोड़ा पहुंचे मोहिंदर भगत के घर, पिता के निधन पर जताया...

अमन अरोड़ा पहुंचे मोहिंदर भगत के घर, पिता के निधन पर जताया गहरा दुख

जालंधर। कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के निवास पर पहुंचकर उनके पिता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चुनी लाल भगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

अमन अरोड़ा ने स्वर्गीय चुनी लाल भगत को पंजाब की राजनीति की एक प्रमुख शख्सियत बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के बल पर राजनीति में अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया के निधन से भगत परिवार को कभी न पूरी होने वाली क्षति हुई है।

अरोड़ा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की अरदास की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप मोहिंदर भगत तथा उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

स्वर्गीय चुनी लाल भगत के जीवन और राजनीतिक सफर को याद करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि देश के विभाजन के बाद वह जालंधर आकर बस गए थे। परिवार ने खेलों के सामान के निर्यात का कारोबार शुरू किया और इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद चुनी लाल भगत सक्रिय राजनीति में आए और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद पर रहे। बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी मिली।

उन्होंने कहा कि चुनी लाल भगत की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को उनके पुत्र मोहिंदर भगत आगे बढ़ा रहे हैं और वर्तमान में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जालंधर के लोगों की सेवा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments