HomePunjabफिरोजपुर: जिला अदालत को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक...

फिरोजपुर: जिला अदालत को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक साल में पांचवीं बार मचा हड़कंप

फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर न्यायालय परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल के दौरान जिला अदालत को इस तरह की धमकी मिलने का यह पांचवां मामला है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा टीमों ने कोर्ट परिसर की तलाशी शुरू कर दी। न्यायालय में आने-जाने वाले लोगों की भी सख्ती से जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

दोपहर 12 बजे तक कोर्ट का कामकाज प्रभावित

एहतियात के तौर पर जिला न्यायालय में आज दोपहर 12 बजे तक कार्य स्थगित रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान अदालत परिसर में सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहेंगी।

लगातार मिल रही धमकियों को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि धमकी कहां से भेजी गई और इसके पीछे किसकी भूमिका है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि फिरोजपुर जिला न्यायालय को इससे पहले भी कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, अब तक की जांच में किसी भी मामले में वास्तविक विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं तथा न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments